झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षाकर्मियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, यहां चार माओवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी शहदेव महतो मारा गया है। महतो को इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है। बता दें कि, यह मुठभेड़ केरेडारी थाना क्षेत्र के बटुका जंगल में एक टिप मिलने के बाद शुरू हुई।
