Get App

वीरता पुरस्कार के लिए नोटिफिकेशन जारी! लिस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों के भी नाम शामिल, देखें- डिटेल्स

Gallantry Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज देने की मंजूरी दी हैं। वीरता पुरस्कारों में 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 2 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 58 सेना मेडल (गैलेंट्री), 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 26 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:42 PM
वीरता पुरस्कार के लिए नोटिफिकेशन जारी! लिस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों के भी नाम शामिल, देखें- डिटेल्स
Gallantry Award 2025: ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट का नाम शामिल है

Gallantry Award 2025: केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' सहित रक्षा बलों के वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी की है। पुरस्कार विजेताओं में 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों सहित विभिन्न अभियानों में शामिल अवार्ड विजेता रक्षा बलों के नाम शामिल हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के कर्मियों को विरता पुरस्कार दिए गए हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उन्हें भारतीय सेना के पारंपरिक सैन्य चरित्र को दर्शाते हुए गोलाबारी के बीच असाधारण बहादुरी, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

PIB के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज देने की मंजूरी दी हैं। वीरता पुरस्कारों में 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 2 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 58 सेना मेडल (गैलेंट्री), 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 26 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं।

इसके अलावा 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, 9 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 24 युद्ध सेवा मेडल भी दिए गए हैं। राष्ट्रपति की तरफ से मंजूर मेंशन-इन-डिस्पैचेज में 115 भारतीय सेना, 5 भारतीय नौसेना, 167 भारतीय वायु सेना और 3 सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) के कर्मी शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य हर मुश्किल परिस्थितियों में अद्वितीय साहस, वीरता, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित करना है।

इस साल की लिस्ट में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें