गौतम अदाणी ने लॉन्च किया 'वंदे भारतम', होनहार आंत्रप्रेन्योर्स और इनोवेटर्स को आगे बढ़ने का मौका देगा यह प्लेटफॉर्म

वंदे भारतम प्रोग्राम के तहत देश के 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 800 से ज्यादा जिले आएंगे। कई भारतीय भाषाओं के जरिए पार्टिसिपेंट्स इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसका मकसद देश में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। यह देश में पहले से मौजूद स्टार्टअप हब के अलावा काम करेगा

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 1:42 PM
यह प्रोग्राम हर व्यक्ति के लिए खुला है। किसी भी बैकग्राउंड का व्यक्ति इसका हिस्सा बन सकता है।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 25 जून को 'वंदे भारतम' की शुरुआत की। यह आंत्रप्रेन्योर्स, इनोवेटर्स और जमीनी स्तर पर बुनियादी बदलाव लाने वाले लोगों की तलाश करने वाला एक देशव्यापी प्लेटफॉर्म है। इसकी पहुंच देश के हर कोने तक होगी। अदाणी ने अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर इस प्रोग्राम का ऐलान किया।

इस प्रोग्राम के तहत देश के 800 जिलें आएंगे

वंदे भारतम प्रोग्राम के तहत देश के 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 800 से ज्यादा जिले आएंगे। कई भारतीय भाषाओं के जरिए पार्टिसिपेंट्स इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसका मकसद देश में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। यह देश में पहले से मौजूद स्टार्टअप हब के अलावा काम करेगा।


भारत में टैलेंट की कमी नहीं, लेकिन मौकों की कमी

वंदे भारतम की लॉन्चिंग के मौके पर अदाणी ने अपने खुद के सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल उनकी इस सोच से प्रेरित है कि टैलेंट पूरे देश में मौजूद है, लेकिन उसे बढ़ने के लिए एकसमान मौके उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत छोटे स्तर से शुरुआत की थी। मैंने जो कुछ हासिल किया है, उसकी वजह वे मौके हैं, जो इस देश ने हमें दिया है।"

सिर्फ कुछ बड़े शहरों से निकल रहे आंत्रप्रेन्योर्स 

उन्होंने कहा कि भारत टैलेंट के मामले में समृद्ध है। लेकिन, कई योग्य लोगों को अपने आइडिया के बारे में बताने का प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इंडिया दुनिया के सबसे स्टार्टअप ईकोसिस्टम के रूप में उभरा है, लेकिन आंत्रप्रेन्योर्स की सफलता सिर्फ कुछ बड़े शहरों तक सीमित है।

देश के हर व्यक्ति के लिए खुला है यह प्रोग्राम 

अदाणी ने कहा कि वंदे भारतम के जरिए अदाणी ग्रुप को उम्मीद है कि वह ऐसे होनहार इनोवेटर्स की पहचान कर सकेगा, जिनके आइडिया का इस्तेमाल सही सपोर्ट ईकोसिस्टम के साथ बड़े उद्यम बनाने के लिए किया जा सकेगा। यह प्रोग्राम हर व्यक्ति के लिए खुला है। किसी भी बैकग्राउंड का व्यक्ति इसका हिस्सा बन सकता है। उम्र, शिक्षा, प्रोफेशन या बिजनेस से जुड़ी किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई है।

अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भेज सकते हैं आवेदन

आवेदक अपने शुरुआती आइडिया या मौजूदा बिजनेसेज के प्रोटोटाइप सब्मिट कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए रजिस्टर्ड स्टार्टअप जरूरी नहीं है। कंपनी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों से अप्लिकेंशन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, सस्टेनेबिलिटी, ट्रेडिशनल क्राफ्ट्स और कम्युनिटी आधारित इनोवेशंस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Who is Champat Rai, चंदा चोरी विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले चंपत राय की पूरी कहानी 

प्रोग्राम के अंतिम दौर में 75 लोगों का चयन होगा

स्टेट और रीजनल राउंड्स के बाद इनटेंसिव मेंटॉरशिप प्रोग्राम के लिए 75 लोगों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। अहमदाबाद में होने वाले इस मेंटॉरशिप प्रोग्राम के तहत चुने गए लोगों को इनवेस्टर्स, बिजनेस लीडर्स और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के आखिर में आयोजित फाइनल मौके पर चुने गए लोगों को नकद पुरस्कार और कैटेगरी से संबंधित सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का समापन स्वतंत्रता दिवस के करीब होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।