Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में हर रोज नए खुलासे के बाद सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। तीन नाबालिग बहनों के कथित सुसाइड की जांच में उनके पिता चेतन कुमार के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए हैं। खासकर उनकी शादी के बारे में कई अलग-अलग डिटेल्स सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुमार की अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में दी गई गवाही लॉजिक की कसौटी पर खरी नहीं उतरती। उसने दावा किया कि उसकी दूसरी शादी जरूरी थी क्योंकि उसकी पहली पत्नी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी।
