Get App

गाजियाबाद में तीन बहनों का सुसाइड केस: तीन शादियां और दो अलग-अलग कहानियां...उलझता जा रहा है मामला

Ghaziabad Triple Suicide Case: चेतन ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में वह गाजियाबाद में क्रेडिट कार्ड सर्विस से जुड़ा काम करता था। इसी दौरान उसने टीना नाम की एक युवती को नौकरी पर रखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में चेतन ने उससे शादी कर ली। इस तरह टीना उसकी तीसरी पत्नी बनीठ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 2:50 PM
गाजियाबाद में तीन बहनों का सुसाइड केस: तीन शादियां और दो अलग-अलग कहानियां...उलझता जा रहा है मामला
Ghaziabad Suicide: तीन बहनों की कहानी जितनी दुखद है, उतनी ही हैरान कर देने वाली भी।

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली इन तीन बहनों की कहानी जितनी दुखद है, उतनी ही हैरान कर देने वाली भी। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, ये केस और भी उलझता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है, नए-नए सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को लड़कियों के पिता चेतन कुमार के बयानों में कई तरह की उलझन और विरोधाभास मिले हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने अलग-अलग समय पर अलग बातें बताईं, जिससे शक और गहरा गया है। खासकर उनकी शादियों को लेकर भी साफ जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन शादियां की थीं, लेकिन इन रिश्तों के बारे में वे स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पैसों की परेशानी को लेकर भी पिता के बयान बार-बार बदल रहे हैं। इससे पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई समझने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा, लड़कियों की घर और स्कूल की ज़िंदगी को लेकर भी कुछ चिंताजनक बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वे ज़्यादातर समय घर के अंदर ही रहती थीं और उनकी दिनचर्या सामान्य बच्चों जैसी नहीं थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उनके जीवन में ऐसा क्या चल रहा था, जिसने इस दुखद घटना को जन्म दिया।

टीना नाम की महिला और दो अलग-अलग कहानियां

चेतन ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में वह गाजियाबाद में क्रेडिट कार्ड सर्विस से जुड़ा काम करता था। इसी दौरान उसने टीना नाम की एक युवती को नौकरी पर रखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में चेतन ने उससे शादी कर ली। इस तरह टीना उसकी तीसरी पत्नी बनी। बताया जा रहा है कि टीना की उम्र करीब 22 साल है और उसकी चेतन से तीन साल की एक बेटी भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें