Get App

Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को जयपुर मेट्रो के लिए मिला 918 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को जयपुर मेट्रो के लिए 918 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। पिछले 1 महीने में शेयर 21% चढ़ चुका है। इस अपडेट के बाद स्टॉक में बड़ी हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 02, 2026 पर 4:31 PM
Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को जयपुर मेट्रो के लिए मिला 918 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Ceigall का स्टॉक पिछले कारोबारी सत्र में करीब 1% की गिरावट के साथ 334.10 पर बंद हुआ था।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ceigall India Limited (CIL) को जयपुर मेट्रो विस्तार के लिए 918 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसकी जॉइंट वेंचर CIL-SAM India JV को Jaipur Metro Rail Corporation Ltd ने दिया है।

यह प्रोजेक्ट जयपुर शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

जॉइंट वेंचर और काम का दायरा

यह कॉन्ट्रैक्ट CIL–SAM India जॉइंट वेंचर को मिला है, जिसमें Ceigall India की 74% हिस्सेदारी है और SAM India Builtwell Pvt. Ltd. की 26% हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट के तहत जयपुर मेट्रो फेज-2 MRTS के लिए डिजाइन और कंस्ट्रक्शन का काम किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें