Gujarat Corruption News: '2 लाख दो वरना लव जिहाद का केस ठोक देंगे': रिश्वत मांगने के आरोप में इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Gujarat Corruption News: गुजरात के वडोदरा में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 लाख रुपये लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह मामला कथित “लव जिहाद” शिकायत को दबाने से जुड़ा है।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
घूसखोरी के मामले में आरोपी साजिदअली गिरफ्तार

Gujarat Corruption News: गुजरात के वडोदरा में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 लाख रुपये लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह मामला कथित “लव जिहाद” शिकायत को दबाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

मामला पादरा पुलिस स्टेशन से जुड़ा है,यहां 9 अप्रैल को हुए एक विवाद के बाद शिकायतकर्ता और गवाहों को थाने लाया गया था। इसी दौरान पादरा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर वी.ए. चारण ने कथित तौर पर लव जिहाद का मामला बनने की बात कहकर आगे की कार्रवाई रोकने के बदले पैसे मांगने का संकेत दिया था। जांच में सामने आया कि इस कथित मांग को पूरा कराने के लिए साजिदअली गुलामरसूल सैयद नाम के एक निजी व्यक्ति को बीच में लाया गया, जिसने शुरुआत में 6 लाख रुपये की मांग रखी। बाद में मोलभाव के बाद यह रकम घटाकर 2 लाख रुपये तय की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार फोन के जरिए शिकायतकर्ता पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।

पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की शिकायत


शिकायतकर्ता ने बार-बार पैसे को लेकर बनाए जा रहे दवाब से परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से संपर्क किया। इसके बाद ACB के अधिकारियों ने 16 अप्रैल को वडोदरा के अक्षर चौक स्थित राजवाड़ी टी-स्टॉल के पास ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी साजिदअली ने 2 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की, उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया और पूरी रकम जब्त कर ली गई।

आरोपी इंस्पेक्टर फरार

हालांकि, शिकायत में नामित पुलिस इंस्पेक्टर ऑपरेशन के दौरान मौजूद नहीं थे और तब से लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि चल रही जांच के तहत उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

ACB ने पुष्टि की है कि विस्तृत जांच जारी है और आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: IPL Ticket Scam Bengaluru: बेंगलुरु स्टेडियम में टिकटों की कालाबाजरी करते पकड़ाया कैंटीन कर्मचारी, 180 से अधिक टिकट कर रहा था ब्लैक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।