Get App

हवाई सफर पर 'मिडिल ईस्ट युद्ध' की मार, एक महीने में दोगुनी हुई जेट फ्यूल की कीमत; एयरलाइंस ने सरकार से की राहत की मांग

Jet Fuel Price Surge: 20 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते में जेट फ्यूल $95.9 प्रति बैरल था, जो 20 मार्च तक बढ़कर $197 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। एक महीने के भीतर ईंधन के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं, जिससे एयरलाइंस का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है

Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:11 PM
हवाई सफर पर 'मिडिल ईस्ट युद्ध' की मार, एक महीने में दोगुनी हुई जेट फ्यूल की कीमत; एयरलाइंस ने सरकार से की राहत की मांग
एयरलाइंस कंपनियों ने अब भारत सरकार का दरवाजा खटखटाया है और एयरपोर्ट चार्जेस में कटौती की मांग की है

Airlines Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सीधा असर अब आपकी जेब और हवाई यात्रा पर पड़ने वाला है। पिछले एक महीने में वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल की कीमतों में 105% का जोरदार उछाल आया है। इस भारी बोझ से दबी एयरलाइंस कंपनियों ने अब भारत सरकार का दरवाजा खटखटाया है और एयरपोर्ट चार्जेस में कटौती की मांग की है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हवाई किराए में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आसमान छू रही ईंधन की कीमतें

आंकड़े बताते हैं कि जेट फ्यूल की कीमतों में महज चार हफ्तों के भीतर रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। 20 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते में जेट फ्यूल $95.9 प्रति बैरल था, जो 20 मार्च तक बढ़कर $197 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। एक महीने के भीतर ईंधन के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं, जिससे एयरलाइंस का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। भारत की सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) अप्रैल के महीने में ATF की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिसका सीधा असर टिकट के दामों पर पड़ेगा।

क्या है एयरलाइंस की मांग?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें