Get App

Goa Nightclub Fire Update: गोवा अग्निकांड के भगोड़े लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा! पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा MEA

Goa Nightclub Fire Update: लूथरा बंधुओं के पासपोर्ट रद्द करने के गोवा सरकार के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय विचार कर रहा है। गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा 6 दिसंबर की रात को हुई अग्निकांड के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ 'इंटरपोल ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 11:21 PM
Goa Nightclub Fire Update: गोवा अग्निकांड के भगोड़े लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा! पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा MEA
Goa Nightclub Fire Update: छह दिसंबर की रात नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Goa Nightclub Fire Update: भारतीय विदेश मंत्रालय गोवा के उस नाइट क्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा है, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। यह कदम गोवा सरकार के अनुरोध के बाद उठाया जा रहा है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव और सौरभ लूथरा के संबंध में एक लेटर मिला। उन्होंने बताया कि मंत्रालय नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध की जांच कर रहा है।

गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा 6 दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना के मुख्य आरोपी एवं मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने अपने प्रतिष्ठान में आग लगने की सूचना मिलते ही एक घंटे के भीतर थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर लिए थे।

इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा पुलिस की जांच के अनुसार, लूथरा बंधुओं ने 7 दिसंबर को देर रात 1:17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से थाईलैंड के फुकेट के लिए अपने टिकट बुक किए थे। इस समय पुलिस और प्रशासन उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी आग से जूझ रहे थे। वहां के कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

बुधवार को दोनों को अंतरिम राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि दिल्ली की एक अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी। दोनों रविवार तड़के इंडिगो के विमान से फुकेट के लिए रवाना हुए। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के चार दिन बाद सौरभ और गौरव लूथरा ने बुधवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल मांगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें