Get App

Goa Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में सदियों पुरानी रस्म के दौरान भगदड़, 7 की मौत, 50 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

Goa Temple Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में हर साल श्री लैराई यात्रा आयोजित होती है। इसमें 50 हजार से अधिक भक्त शामिल होते हैं। इस बार सदियों पुरानी इस परंपरा के दौरान आज शनिवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के साथ सहानुभूति जताई है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 03, 2025 पर 10:19 AM
Goa Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में सदियों पुरानी रस्म के दौरान भगदड़, 7 की मौत, 50 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
Goa Stampede: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भगदड़ तब मची, जब ढलान वाली जगह पर भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी।

Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में स्थित लैराई देवी मंदिर में भगदड़ के चलते कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 50 से अधिक घायल हो गए हैं। यह घटना आज शनिवार की सुबह हुई। यह भगदड़ उस समय हुई जब हज़ारों श्रद्धालु मंदिर में सदियों पुरानी रस्म को देखने और उसमें हिस्सा लेने के लिए जुलूस में शामिल हुए थे। इसमें नंगे पांव ‘धोंड’ जलते अंगारों पर चलते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भगदड़ तब मची, जब ढलान वाली जगह पर भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इस हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है और हादसे से प्रभावित लोगों को सांत्वना दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी इस मामले को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस ने भी पीड़ितों के साथ संवेदना जाहिर की है।

Shirgao Jatra Stampede: PM Modi ने जताया शोक

गोवा में हुए हादसे को लेकर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने करीबियों को खोने वाले के परिवार के साथ संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें