Goa Zilla Panchayat Poll Results 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 दिसंबर) को जिला पंचायत चुनावों में BJP-MGP के नेतृत्व वाले NDA की प्रचंड जीत के लिए गोवा के लोगों को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि गोवा सुशासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। उन्होंने BJP-MGP (NDA) गठबंधन को वोट देने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनादेश गोवा के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को और ज्यादा मजबूती देगा।
