Gopal Khemka Profile : कौन हैं पटना के बिजनेस मैन गोपाल खेमका जिनको आधी रात घर के सामने ही बदमाशों ने मारी गोली

Gopal Khemka murder case : खेमका बिहार के सबसे पुराने निजी अस्पतालों में से एक मगध अस्पताल के मालिक थे। पटना में उनके कई मेडिकल स्टोर और हाजीपुर में गत्ते की दो फैक्ट्रियां हैं। पटना के एग्जीबिशन रोड पर उनका एक पेट्रोल पंप है। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी एक फैक्ट्री भी है

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
Gopal Khemka murder : रविवार देर रात जब गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से लौटकर अपने गांधी मैदान स्थित ट्विन टावर अपार्टमेंट जा रहे थे तभी उनकी हत्या की गई

BJP leader Gopal Khemka : बिहार के पटना में शुक्रवार रात एक जाने-माने व्यवसायी और भाजपा नेता गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र में 'पनाचे' होटल के पास तब हुई जब खेमका अपने घर जा रहे थे। वे 'ट्विन टावर' सोसाइटी में रहते थे,जो होटल से सटा हुआ है। जैसे ही वे अपने घर के पास एक अपार्टमेंट के पास अपनी कार से उतरे, आरोपियों ने उन पर गोली चला दी और तुरंत भाग गए। गोपाल खेमका की मौके पर ही मौत हो गई।

खेमका राज्य के सबसे पुराने निजी अस्पतालों में से एक मगध अस्पताल के मालिक थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक बुलेट और एक खोखा बरामद किया। मामले की जांच जारी है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने एएनआई को बताया "4 जुलाई की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है... घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है... एक बुलेट और एक खोखा बरामद किया गया है..."

डीजीपी विनय कुमार ने एएनआई को बताया कि बिहार पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या मामले में एक SIT का गठन किया है,एसपी सिटी सेंट्रल इस एसआईटी का नेतृत्व करेंगे।


बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, इस घटना ने राजनीतिक सरगर्मी को जन्म दे दिया है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया और खेमका परिवार को सांत्वना दी है। बताते चलें कि इससे पहले 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की जीत की संभावनाओं को किया खारिज, कहा- बिहार में चुनाव दो तरफा होते हैं तीसरी पार्टी के लिए सीमित अवसर

कारोबारी गोपाल खेमका के बारे में जानें

गोपाल खेमका बिहार के एक बड़े और जाने माने कारोबारियों में से एक थे। गोपाल पटना स्थित मगध हॉस्पिटल के मालिक थे। इसके अलावा पटना में उनके कई मेडिकल स्टोर और हाजीपुर में गत्ते की दो फैक्ट्रियां हैं। पटना के एग्जीबिशन रोड पर उनका एक पेट्रोल पंप है। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी एक फैक्ट्री भी है। उनके अन्य कई बिजनेस हैं।

रविवार देर रात जब गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से लौटकर अपने गांधी मैदान स्थित ट्विन टावर अपार्टमेंट जा रहे थे तभी उनकी हत्या की गई। जैसे ही वे अपनी कार से घर के बाहर उतरे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी कनपट्टी पर कट्टा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। उनके परिजन और स्थानीय लोग उन्हें कंकड़बाग स्थित मॉडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।