दुनिया भर में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन और युद्ध के हालातों ने अब सीधे आम आदमी की रसोई पर असर डालना शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग से दुनिया के कई देश प्रभवि हो रहे हैं। दुनिया भर के बदलते हालातों और सप्लाई चेन की चुनौतियों को देखते हुए सेंट्रल गवर्नमेंट ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
