अगर आपके इलाके में पाइप वाली नेचुरल गैस यानी PNG की सुविधा आ चुकी है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां रहने वाले लोगों को अब गैस सिलेंडर (LPG) का मोह छोड़ना होगा। अगर आप 3 महीने के भीतर PNG कनेक्शन के लिए स्विच नहीं करते हैं, तो आपके घर आने वाले LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
CNN-News18 के मुताबिक, सरकार ने यह कदम 'पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस वितरण आदेश, 2026' के तहत उठाया है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं:
सप्लाई में दिक्कत: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में रुकावटों के कारण LPG की वैश्विक सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है।
ईंधन की सुरक्षा: सरकार चाहती है कि शहरों में पाइपलाइन का जाल बिछाकर सिलेंडरों पर निर्भरता कम की जाए, ताकि जो सिलेंडर यहां बचेंगे, उन्हें उन दूर-दराज के गांवों में भेजा जा सके, जहां अभी पाइपलाइन नहीं पहुंच सकती।
3 महीने की मोहलत: PNG की सुविधा उपलब्ध होने के बाद अगर कोई घर कनेक्शन नहीं लेता है, तो सूचना मिलने के 3 महीने बाद उसकी LPG सप्लाई काट दी जाएगी।
NOC का विकल्प: अगर किसी तकनीकी कारण से आपके घर में पाइपलाइन लगना मुमकिन नहीं है, तो विभाग आपको एक NOC देगा। ऐसी स्थिति में आपका सिलेंडर चालू रहेगा।
सोसायटियों पर सख्ती: हाउसिंग सोसायटियों या कॉम्प्लेक्स के मालिकों को पाइपलाइन बिछाने की अनुमति 3 कार्य दिवसों के भीतर देनी होगी। वे इसे मना नहीं कर सकते।
सरकार उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि:
अफवाहों से बचें: सिलेंडर बुकिंग के पुराने नियम ही लागू
इसी बीच, सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को सरकार ने पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है जिनमें दावा किया गया था कि सिलेंडर बुकिंग के दिनों में बदलाव किया गया है।
मंत्रालय ने साफ किया है कि उज्ज्वला योजना (PMUY) और सामान्य ग्राहकों के लिए बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहरी इलाकों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही अगली रिफिल बुक की जा सकती है।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर (Panic Booking) सिलेंडर बुक न करें, देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।