देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द लॉन्च करेगी नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन - सूत्र

नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन में ऑटो कंपोनेंट और लेदर समेत करीब 15 सेक्टरों पर फोकस होगा। सूत्रों के मुताबिक इस मिशन के तहत क्लीन टेक्नोलॉजी वाले सेक्टर पर विशेष जोर होगा। इसमें सोलर PV सेल और EV बैटरी में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगा

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 5:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन के तहत सरकार इस सेक्टर को इंफ्रा जैसी बुनियादी सुविधा देगी। सूत्रों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में बदलाव का प्रस्ताव है

देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन लॉन्च करने जा रही है। इसको लेकर ड्राफ्ट भी तैयार हो गया है। इस पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक देश में जल्द नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन लॉन्च हो सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि मिशन का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इस पर PMO में नीति आयोग और संबंधित मंत्रालय के साथ चर्चा हुई है।

नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन में ऑटो कंपोनेंट और लेदर समेत करीब 15 सेक्टरों पर फोकस होगा। सूत्रों के मुताबिक इस मिशन के तहत क्लीन टेक्नोलॉजी वाले सेक्टर पर विशेष जोर होगा। इसमें सोलर PV सेल और EV बैटरी में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगा। सूत्रों के मुताबिक इसमें विंड टर्बाइन, ट्रांसमिशन इक्विपमेंट में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगा।

नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन के तहत सरकार इस सेक्टर को इंफ्रा जैसी बुनियादी सुविधा देगी। सूत्रों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में बदलाव का प्रस्ताव है। इसमें टेक्नोलॉजी, क्वालिटी प्रोडक्ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्किल डवलपमेंट को बढ़ावा देने पर फोकस होगा।


बिल्डर और अधिकारियों के बीच सांठगांठ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी को लगाई फटकार, नई SIT बना कर जांच करने के दिए निर्देश

इस मिशन का लक्ष्य ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाना। इंडस्ट्री को पॉलिसी सपोर्ट देना और राज्यों व केंद्र के लिए एक साफ रोडमैप बनाना है। ईज ऑप डूइंग बिजनेस,डिमांड वाले जॉब्स के लिए वर्कफोर्स तैयार करना, MSME सेक्टर को मजबूती देना, टेक्नोलॉजी जुटाना और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाना इस मिशन के 5 बड़े फोकस एरिया होंगे।

CG POWER जल्द करेगा सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन, गुजरात के साणंद प्लांट से होगा आगाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।