Get App

Greater Noida West Metro Extension: PIB ने दी 8.4 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी, गौर चौक समेत 5 स्टेशनों से बदलेगी कनेक्टिविटी

Greater Noida West Metro: पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन के 8.4 किलोमीटर के प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी मिलने के बाद अब परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 10:53 AM
Greater Noida West Metro Extension: PIB ने दी 8.4 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी, गौर चौक समेत 5 स्टेशनों से बदलेगी कनेक्टिविटी
पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने दी 8.4 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी

Greater Noida West Metro: पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन के 8.4 किलोमीटर के प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी मिलने के बाद अब परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक बनने वाले इस मेट्रो कॉरिडोर में कुल 5 स्टेशन होंगे। साथ ही इस परियोजना को करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड अलग-अलग मंत्रालयों का एक समूह है, जो बड़े सरकारी निवेश वाले प्रोजेक्ट्स की जांच और समीक्षा करती है। इसके बाद ही इन प्रस्तावों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाता है।

PIB की बैठक मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे अहम मंजूरियों में से एक है, क्योंकि इसमें प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता, कुल लागत, फंडिंग का तरीका, खर्च और फायदे का आकलन और भविष्य में कितने यात्री इसका इस्तेमाल करेंगे, जैसी चीजों की जांच की जाती है।

NMRC के जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) प्रदीप यादव ने कहा, "PIB एक हफ्ते में मीटिंग का ब्यौरा (मिनट्स) शेयर करेगा। इसके बाद प्रोजेक्ट को फाइनल मंज़ूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें