बरेली के एक घर में जहां खुशियों की रोनक और शादी की चहल-पहल होनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बेटी डोली उठने की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन सजी, बारात आई, दूल्हा मंडप में आया। यहां तक तो सबकुछ सामान्य था, जैसे आमतौर पर शादियों में होता है। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो 90s की किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है। दरअसल, फेरों से ठीक पहले दूल्हे के परिवार की तरफ से भरी भरकम दहेज की ऐसी डिमांड की गई, जिसे दुल्हन पक्ष पूरी करने में असमर्थ था। साथ में धमकी दी गई, कि मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौट जाएगी।
