दूल्हे के पिता ने दहेज में मांगी थार SUV, दुल्हन के परिवार ने थमा दिया खिलौना मॉडल

ये मामला शनिवार को सोलाना गांव में सामने आया, जहां दूल्हे के परिवार के लोग शादी से पहले होने वाली रस्म के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूल्हे के पिता ने कथित तौर पर दहेज में महिंद्रा थार गाड़ी की मांग कर दी। वहीं इसके बाद से वहां का माहौल असहज हो गया

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दूल्हे के परिवार के लोग शादी से पहले होने वाली रस्म के लिए पहुंचे थे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग को लेकर एक मामला काफी चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी से पहले दहेज में लग्जरी गाड़ी महिंद्रा थार की मांग रखी। दूल्हे के पिता की कथित मांग के बाद वहां का माहौल काफी असहज हो गया। वहीं दूल्हे की इस मांग पर दुल्हन के परिवार ने काफी अच्छे तरह से जवाब दिया। दुल्हन के परिवार ने उन्हें महिंद्रा थार के बजाय थार का खिलौना मॉडल थमा दिया। ये घटना शनिवार को सोलाना गांव में हुआ। यहां पर दूल्हे के परिवार के लोग शादी से पहले होने वाली पारंपरिक मुलाकात के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर ये मामला चर्चा में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

जानें क्या है पूरी घटना

ये मामला शनिवार को सोलाना गांव में सामने आया, जहां दूल्हे के परिवार के लोग शादी से पहले होने वाली रस्म के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूल्हे के पिता ने कथित तौर पर दहेज में महिंद्रा थार गाड़ी की मांग कर दी। वहीं इसके बाद से वहां का माहौल असहज हो गया।


महिंद्रा थार एसयूवी की रखी मांग

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानपुर गांव के रहने वाले शमशेर ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव की एक युवती से तय किया था। शनिवार सुबह शमशेर अपने बेटे की शादी से जुड़ी पारंपरिक चिट्ठी लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। शादी की तैयारियों के दौरान दोनों परिवारों के बीच इस चिट्ठी का आदान-प्रदान किया जाता है। लेकिन मुलाकात के दौरान उस समय माहौल बदल गया, जब शमशेर ने कथित तौर पर दुल्हन के परिवार से दहेज में महिंद्रा थार एसयूवी देने की मांग कर दी।

दुल्हन के परिवार ने दिया अनोखा उपहार

दहेज में थार की मांग पूरी करने के बजाय दुल्हन के परिवार वालों ने कथित तौर पर शमशेर और उसके साथ आए लोगों को पूरे दिन अपने घर पर बैठाए रखा। शाम को जब दूल्हे का परिवार वापस जाने लगा, तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने उन्हें असली एसयूवी देने के बजाय महिंद्रा थार का एक छोटा खिलौना मॉडल पकड़ा दिया। बताया जा रहा है कि यह वही गाड़ी थी, जिसकी मांग दूल्हे के परिवार ने दहेज में की थी।

बिहार के 13 जिलों की बदलेगी किस्मत! 3,700 करोड़ से बनेगा 336 KM लंबा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर होगा 4 घंटे में

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।