Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिपरिषद का शुक्रवार (17 अक्टूबर) को विस्तार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने पहले बताया कि आगामी मंत्रिपरिषद विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। इस फेरबदल में हर्ष सांघवी का प्रमोशन हो सकता है। वह वर्तमान में गुजरात के गृह और खेल राज्य मंत्री हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा पहली बार विधायक बनीं रिवाबा जडेजा का नाम चर्चा में है। वह भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। वह मंत्रिमंडल में शामिल होंगी।