गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करने वाली 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अभी उलझी हुई है। बता दें कि, महिला मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई है। मृतक युवती की पहचान पी राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं अब इस मामले को लेकर कुछ हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
