Get App

‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 45वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल!

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 45वें दिन फिल्म ने भारत में 13.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे इसका वीकेंड कलेक्शन भी मजबूत हुआ। अब फिल्म का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है और 350 करोड़ का आंकड़ा पार करने से यह सिर्फ कुछ करोड़ दूर है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:21 AM
‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 45वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल!

हनुमान अंश की कमाई ने सातवें हफ्ते में भी रफ्तार पकड़ी हुई है और फिल्म अब 350 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा लंबी पारी खेलती नजर आ रही है। रिलीज के कई हफ्ते बीतने के बाद भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिल रहा है। रविवार को इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जिससे अब फिल्म की नजर एक बड़े वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है।

रविवार को कमाई में आया बड़ा उछाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20 सितंबर यानी 45वें दिन भारत में 7,628 शो से 13.75 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे एक दिन पहले यानी 44वें दिन फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये थी। यानी रविवार को घरेलू कारोबार में करीब 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 271.88 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें