Get App

Happy New Year 2026: नए साल पर राजस्थान को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, टोंक में कार से 150 Kg अमोनियम नाइट्रेट जब्त

Happy New Year 2026: बुधवार (31 दिसंबर) को राजस्थान के टोंक जिले में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टास्क फोर्स (DST) के एक टारगेटेड ऑपरेशन के बाद एक बड़े विस्फोटक रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त की गई है। जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 4:14 PM
Happy New Year 2026: नए साल पर राजस्थान को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, टोंक में कार से 150 Kg अमोनियम नाइट्रेट जब्त
नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान में कार से जब्त किया गया 150 Kg अमोनियम नाइट्रेट और कारतूस

Happy New Year 2026: नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान के टोंक में एक कार से 150 किलो विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप मच गया हैरिपोर्ट्स के मुताबिकबुधवार (31 दिसंबर) को टोंक जिले में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टास्क फोर्स (DST) के एक टारगेटेड ऑपरेशन के बाद एक बड़े विस्फोटक रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त की गई है। जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर DST टीम ने बरोनी पुलिस स्टेशन इलाके में एक गाड़ी को रोका। इस दौरान उसमें से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, विस्फोटक पदार्थ को यूरिया खाद की बोरियों के अंदर छिपाकर रखा गया था, ताकि ट्रांजिट के दौरान इसका पता न चले। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 200 खतरनाक विस्फोटक कारतूस और 1,100 सेफ्टी फ्यूज तार भी बरामद किए हैं। इसे गैर-कानूनी गतिविधि के लिए ले जाया जा रहा था। विस्फोटकों को एक कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के बूंदी जिले के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी बूंदी से टोंक में विस्फोटक सप्लाई कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटकों के सही सोर्स, उन्हें खरीदने वाले नेटवर्क और जब्त किए गए सामान के इस्तेमाल के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए DSP मृत्युंजय मिश्रा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "एक मारुति सियाज कार से विस्फोटक जब्त किए गए। यूरिया की बोरियों में छिपाकर रखा गया 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, पुलिस ने 200 विस्फोटक बैटरी और 1100 मीटर तार बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक सुरेंद्र है और दूसरा सुरेंद्र मोच है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें