Get App

Harsh Vardhan Jain: तांत्रिक चंद्रास्वामी, आर्म्स डीलर और ईस्ट इंडिया कंपनी...नकली राजदूत का बड़ा खुलासा

Harsh Vardhan Jain : हर्षवर्धन जैन ने गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक किराए के घर से ‘वेस्ट्राक्टिका’ नाम का नकली दूतावास चला रखा था। एसटीएफ की रेड को लीड कर रहे एसएसपी सुशील घुले ने हर्षवर्धन जैन खुद को वेस्ट्राक्टिका, सबोरगा, पोल्विया और लोडोनिया जैसे फर्जी माइक्रोनेशन का राजदूत बताता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 3:31 PM
Harsh Vardhan Jain: तांत्रिक चंद्रास्वामी, आर्म्स डीलर और ईस्ट इंडिया कंपनी...नकली राजदूत का बड़ा खुलासा
Harsh Vardhan Jain : हर्षवर्धन जैन घर से ‘वेस्ट्राक्टिका’ नाम का नकली दूतावास चला रखा था।

 Harsh Vardhan Jain : 22 जुलाई 2025 तक ज्यादातर लोग नहीं जानते थे कि हर्षवर्धन जैन कौन हैं, लेकिन बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ऐसा खुलासा किया कि हर्षवर्धन जैन को पूरा देश जान गया। यूपी एसटीएफ ने फर्जी दूतावास का भंड़ाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब हर्षवर्धन जैन को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे में ये बात निकलकर सामने आई है कि, हर्षवर्धन जैन की मुलाकात चंद्रास्वामी ने आर्म्स डीलर अदनान खगोशी से कराई थी। ये मुलाकात लंदन में हुई थी। जैन ने पूछताछ में ये जानकारी यूपी STF को दी है।

इन फर्जी देशों का राजदूत!

हर्षवर्धन जैन ने गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक किराए के घर से ‘वेस्ट्राक्टिका’ नाम का नकली दूतावास चला रखा था। एसटीएफ की रेड को लीड कर रहे एसएसपी सुशील घुले ने हर्षवर्धन जैन खुद को वेस्ट्राक्टिका, सबोरगा, पोल्विया और लोडोनिया जैसे फर्जी माइक्रोनेशन का राजदूत बताता था

बनाई ईस्ट इंडिया कंपनी

एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षवर्धन जैन की मुलाकात एहसान अली सैयद से भी चंद्रास्वामी ने की कराई थी। दोनों ने मिल कर कई कंपनियां बनाई थीं। ये कंपनियां Star Trading Corporation Ltd, East India Company UK Ltd, UAE Island General Trading Company लंदन में रजिस्टर्ड हैं। इसके साथ ही मॉरीशस में दोनों ने मिलकर इंदिरा ओवरसीज लिमिटेड बनाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें