हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने IDFC First Bank धोखाधड़ी मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 2 लोग IDFC First Bank के पूर्व कर्मचारी और 2 अन्य एक साझेदार कंपनी के मालिक हैं। गिरफ्तारियां मंगलवार शाम को बैंक में धोखाधड़ी मामले की जारी जांच के तहत की गईं। इससे पहले, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि राज्य सरकार ने धोखाधड़ी की जांच के लिए एक समिति गठित की थी।
