Get App

'वे एकदम अज्ञानी हैं', BJP नेता अन्नामलाई ने राज ठाकरे पर 'रसमलाई' वाले कटाक्ष को लेकर किया पलटवार

अपने खिलाफ मिल रही धमकियों की खबरों का जिक्र करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि वे मुंबई जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे। मैं आऊंगा- कोशिश करो मेरे पैर काटने की। अगर मुझे ऐसी धमकियों से डर लगता तो मैं अपने गांव में ही रहता

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:02 PM
'वे एकदम अज्ञानी हैं', BJP नेता अन्नामलाई ने राज ठाकरे पर 'रसमलाई' वाले कटाक्ष को लेकर किया पलटवार
BJP नेता अन्नामलाई ने राज ठाकरे पर 'रसमलाई' वाले कटाक्ष को लेकर किया पलटवार

बीजेपी नेता के. अन्नामलई ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के जुबानी हमलों का जोरदार जवाब दिया। यह सब BMC चुनाव से पहले हुआ। उन्होंने हमलों को "राजनीतिक और अज्ञानतापूर्वक" बताया। चेन्नई से प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलई ने कहा कि व्यक्तिगत तंज और मुंबई रैलियों में दी गई धमकियों से वह बिल्कुल नहीं डरते।

उन्होंने कहा, “राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे कौन होते हैं मुझे धमकाने वाले? मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है। कुछ लोग सिर्फ मुझे गाली देने के लिए सभाएं कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इतना महत्वपूर्ण हो गया हूं या नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि कि धमकियां उन्हें रोक नहीं पाएंगी।

अपने खिलाफ मिल रही धमकियों की खबरों का जिक्र करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि वे मुंबई जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे। मैं आऊंगा- कोशिश करो मेरे पैर काटने की। अगर मुझे ऐसी धमकियों से डर लगता तो मैं अपने गांव में ही रहता।”

अन्नामलाई ने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि अपने गृह राज्य के बाहर के नेताओं या शहरों के बारे में सकारात्मक रूप से बोलना क्षेत्रीय पहचान को कमजोर करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें