IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार 22 सितंबर के लिए देश भर का विस्तृत मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में मानसूनी गतिविधियां बेहद उग्र रहने वाली हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।
