Get App

आज भारी बारिश का तांडव: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, UP, दिल्ली, गुजरात संग 20+ राज्यों के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 जुलाई के लिए जारी अपने मौसम बुलेटिन में व्यापक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड कलर वॉर्निंग जारी की गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:19 AM
आज भारी बारिश का तांडव: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, UP, दिल्ली, गुजरात संग 20+ राज्यों के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट
IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून की रफ्तार बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है

IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून की रफ्तार बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 जुलाई के लिए जारी अपने मौसम बुलेटिन में व्यापक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड कलर वॉर्निंग जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं का गंभीर खतरा जताया गया है।

आइए जानते हैं कि आज 27 जुलाई को देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

2 राज्यों में अत्यंत भारी बारिश की रेड वॉर्निंग

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत के दो राज्यों में बारिश का सबसे प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। तटीय और आंतरिक ओडिशा में मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश की भारी चेतावनी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें