Get App

उत्तराखंड से केरल तक हैवी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर प्रचंड आंधी-तूफान की आशंका, अपने इलाके का 10 जून तक का मौसम यहां जानिए

Heavy Rain Alert: देश के 16 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाले प्रचंड बवंडर का दोहरा खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं देश के सभी राज्यों के लिए मौसम विभाग का पूरा और विस्तृत राज्यवार पूर्वानुमान

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 3:44 PM
उत्तराखंड से केरल तक हैवी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर प्रचंड आंधी-तूफान की आशंका, अपने इलाके का 10 जून तक का मौसम यहां जानिए
Heavy Rain Alert: उत्तराखंड से केरल तक हैवी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर प्रचंड आंधी-तूफान की आशंका

देशभर में मौसम के मिजाज को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम को लेकर लेटेस्ट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल में प्रवेश करने के बाद तेजी से देश के नए हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ केरल से लेकर उत्तराखंड तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के 16 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाले प्रचंड बवंडर का दोहरा खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं देश के सभी राज्यों के लिए मौसम विभाग का पूरा और विस्तृत राज्यवार पूर्वानुमान।

पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण तक, इन राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट

4 जून से लेकर 10 जून के बीच देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। केरल और तटीय कर्नाटक में 4 जून से 10 जून के दौरान अलग-अलग जगहों पर लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 4 जून और फिर 6 से 9 जून के बीच जबकि असम और मेघालय में 6 से 9 जून के दौरान बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें