Get App

Uttarakhand Rains: पहाड़ों पर बारिश ने मचाया कोहराम! बद्रीनाथ, केदारनाथ जाने वाले रहें सतर्क, IMD की बड़ी चेतावनी

Heavy Rain Alert: IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के लिए, जबकि 5 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पौड़ी और देहरादून में भी इसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 12:22 PM
Uttarakhand Rains: पहाड़ों पर बारिश ने मचाया कोहराम! बद्रीनाथ, केदारनाथ जाने वाले रहें सतर्क, IMD की बड़ी चेतावनी
अगर आप बद्रीनाथ या केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है

Uttarakhand Rain: देश के मैदानी इलाकों में मॉनसून भले ही राहत लेकर आया हो, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में यह आफत बनकर बरस रहा है। भारी बारिश ने सैलानियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे बद्रीनाथ, केदारनाथ, मसूरी और नैनीताल जैसे लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों में इन जगहों पर गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के लिए, जबकि 5 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पौड़ी और देहरादून में भी इसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी है। मसूरी में भी बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है, जहां पिछले 24 घंटों में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और 16.5 मिमी बारिश हुई।

स्कूलों की हो गई छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें