Himachal Police Vs Delhi Police: AI इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन से जुड़े मामले में यूथ कांग्रेस के तीन वर्कर्स की गिरफ्तारी के सिलसिले में क्रॉस FIR दर्ज होने के बाद बुधवार (25 फरवरी) रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज टकराव हुआ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने बुधवार को शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीनों वर्कर्स को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टीम आरोपियों के साथ राजधानी लौट रही थी, तभी हिमाचल पुलिस ने उन्हें सोलन जिले में रोक लिया।
