Holi Horror: देश के कई राज्यों में बुधवार (4 मार्च) को होली की खुशियां मातम में बदल गई। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार (4 मार्च) शाम दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना होली पर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद जब दोनों पक्षों के लोग समझौता करने के लिए जुटे, तो उनके बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
