Get App

Indian Railways: होली से पहले रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी 1409 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Holi Special Trains: होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे बोर्ड ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। साल 2026 में रिकॉर्ड 1409 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक सफर मिल सके

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 1:56 PM
Indian Railways: होली से पहले रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी 1409 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Holi Special Trains: घर जाने की चिंता खत्म! 22 मार्च तक चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

इस साल होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हर बार त्योहार के समय ट्रेनों में भारी भीड़, लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट की परेशानी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग रहने वाले हैं। रेलवे ने पहले से ही त्योहारी दबाव को समझते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। होली देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इस दौरान लाखों लोग महानगरों से अपने गांव-कस्बों का रुख करते हैं। इसी बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट और अतिरिक्त ट्रेनों पर फोकस किया है।

यात्रियों को बिना ज्यादा परेशानी के समय पर अपने घर पहुंचाने के लिए कई रूट्स पर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। इस फैसले से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि त्योहार के मौके पर लोगों का उत्साह भी दोगुना होने की उम्मीद है।

पिछले साल से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस साल होली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष जहां 1144 ट्रेनें चलाई गई थीं, वहीं इस बार करीब 265 ज्यादा ट्रेनें ट्रैक पर उतरेंगी। इससे लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें