ईद-ए-मिलाद जिसे मविलद-उल-नबी भी कहा जाता है। इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। पैगंबर मोहम्मद का जन्म 570 इस्वी में मक्का में हुआ था। उनके जीवन और उपदेशों को याद करते हुए यह पर्व मनाया जाता है, जिसमें उनके शिक्षाओं, करुणा, न्याय और अहिंसा के संदेश को प्रमुखता दी जाती है।