Get App

CM Rekha Gupta: 'दिल्ली में फुलेरा की सरकार', सीएम रेखा गुप्ता के मीटिंग पर AAP ने क्यों कसा तंज

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को “पूरी तरह असंवैधानिक” बताया। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि क्या सचमुच “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी” के पास अब कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा, जिस पर मुख्यमंत्री भरोसा कर सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2025 पर 11:22 PM
CM Rekha Gupta: 'दिल्ली में फुलेरा की सरकार',  सीएम रेखा गुप्ता के मीटिंग पर AAP ने क्यों कसा तंज
राजधानी दिल्ली में एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है।

राजधानी दिल्ली में एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने पति को एक आधिकारिक बैठक में बैठने दिया, जबकि यह नियमों के खिलाफ है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में रेखा गुप्ता अपने पति के साथ शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करती हुई दिख रही हैं।

आप नेता का बड़ा आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पति को एक आधिकारिक बैठक में शामिल होने की अनुमति दी। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए इसकी तुलना मशहूर वेब सीरीज़ पंचायत से की। उन्होंने कहा कि जैसे उस सीरीज़ में रघुबीर यादव का किरदार 'प्रधानपति' अपनी सरपंच पत्नी (नीना गुप्ता) के कामकाज में दखल देता है, ठीक वैसे ही यहां भी स्थिति दिखाई दे रही है। भारद्वाज का कहना है कि यह तस्वीरें दिल्ली मुख्यमंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं और ये सीएमओ के ऑफिशियल अकाउंट पर भी पोस्ट की गई हैं।

दिल्ली सीएम पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को “पूरी तरह असंवैधानिक” बताया। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि क्या सचमुच “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी” के पास अब कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा, जिस पर मुख्यमंत्री भरोसा कर सकें? भारद्वाज ने यह भी कहा कि आखिर मुख्यमंत्री के पति को सरकारी कामकाज और प्रशासनिक बैठकों का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है, जबकि यह बिल्कुल नियमों के खिलाफ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें