Get App

Mumbai: मुंबई में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, 1 महिला की मौत...कई की हालत गंभीर

Mumbai : जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 3 बजे दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जन कल्याण सोसाइटी की बी विंग की सातवीं मंज़िल पर लगी। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को आखिरकार शाम 6:10 बजे काबू में किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2025 पर 9:28 PM
Mumbai: मुंबई में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, 1 महिला की मौत...कई की हालत गंभीर
Mumbai Fire : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है।

Mumbai  : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से अब तक 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 7 लोग घायल हुए हैं।

हादसे में एक महिला की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 3 बजे दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जन कल्याण सोसाइटी की बी विंग की सातवीं मंज़िल पर लगी। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को आखिरकार शाम 6:10 बजे काबू में किया गया। इस हादसे में फायर ब्रिगेड ने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रोहित अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दिव्यांग लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा पाँच अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

कई लोगों की हालत गंभीर

मुंबई के दहिसर हादसे में कई लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। नॉर्दर्न केयर अस्पताल में चार साल का एक बच्चा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। इसके अलावा, एक व्यक्ति को प्रगति अस्पताल और दूसरे को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाए गए कई लोगों की तबीयत अभी भी नाज़ुक बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई, जहां बिजली के तारों में खराबी थी। बताया जा रहा है कि आग बिजली की नली से होते हुए ऊपर की मंज़िलों तक फैल गई, जिससे हालात बिगड़ते चले गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें