Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई अब तिहाड़ जेल में ही रहेगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 303 के तहत अनमोल को एक साल के लिए तिहाड़ में ‘लॉक’ कर दिया है। इसका मतलब है कि अगले एक साल तक किसी भी राज्य की पुलिस अनमोल की कस्टडी नहीं ले सकती। मुंबई पुलिस हो या पंजाब पुलिस, अब पूछताछ सिर्फ तिहाड़ के अंदर ही होगी। उसे जेल से बाहर नहीं निकाला जाएगा। बता दें कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट (deporte) कर भारत लाए जाने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था।
