Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर घटी, जब एक SUV की टक्कर सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से हो गई।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रांची से बेटी की शादी संपन्न कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (JH 21G3927) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर (BR 28GB2171) से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
घोषी के CO (सर्किल ऑफिसर) जितेंद्र सिंह ने बताया, “टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। स्कॉर्पियो में साथ यात्रा कर रहा पालतू कुत्ता भी इस हादसे में मारा गया।”
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
इसके अलावा, रविंद्र यादव (20 वर्ष), नंदलाल के पुत्र, निवासी मटिहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार); और पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष), रामप्यारे यादव के पुत्र, निवासी मटिहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) शामिल हैं।