Amit Shah: "दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है..." बंगाल चुनाव में 92% वोटिंग होने पर बोले अमित शाह
2026 West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वोटिंग होना इस बात का संकेत है कि लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
"दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है..." बंगाल चुनाव में 92% वोटिंग होने पर बोले अमित शाह
2026 West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वोटिंग होना इस बात का संकेत है कि लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन कर रहे हैं और राज्य में सरकार बदलने वाली है।
बता दें कि पहले चरण का मतदान गुरुवार को 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर हुआ। इस दौरान करीब 92.98% वोटिंग हुई, जो हाल के सालों में सबसे ज्यादा माना जा रहा है।
लोग 10 साल से ज्यादा पुरानी सरकार को बदलना चाहते हैं
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का मतदान करना इस बात का संकेत है कि बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की 10 साल से ज्यादा पुरानी सरकार को बदलना चाहते हैं।
शाह ने ममता बनर्जी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आम संदर्भ का प्रयोग करते हुए कहा, "दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर लिया है। उन्होंने कहा, "डर खत्म होने वाला है, और भरोसा आने वाला है।"
बीजेपी 110 से अधिका सीटें जीतेगी- शाह
शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किए गए आंतरिक आकलन का हवाला देते हुए अनुमान लगाया कि पार्टी पहले चरण में लड़ी गई 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस गति से भाजपा दूसरे चरण के मतदान के बाद राज्य में निर्णायक बहुमत से सरकार बना सकेगी।
शाह ने यह भी संकेत दिया कि भाजपा की सरकारें जल्द ही उन क्षेत्रों में भी बनेंगी जिन्हें उन्होंने प्राचीन अंग, बंग और कलिंग क्षेत्र बताया - जो वर्तमान असम, बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से मेल खाते हैं।
गृह मंत्री ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया
गृह मंत्री ने बड़ी संख्या में मतदान करने वाले मतदाताओं को बधाई दी और भारत निर्वाचन आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान किसी की मौत की खबर नहीं आई, जो राज्य के पिछले चुनावों को देखते हुए एक बड़ी बात है।
शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और उन्हें भय से मुक्त करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मे और बंगाली भाषा में धाराप्रवाह बोलने वाले व्यक्ति होंगे। शासन को लेकर उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देने की बात कही।
उन्होंने मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के 30 से अधिक कथित घोटालों के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
शाह ने कहा कि इन मामलों की ठीक से जांच कराई जाएगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की गई जांच भी शामिल है, और दोषियों को सजा दी जाएगी।
शाह ने “भाईपो टैक्स” का जिक्र किया
उगाही के मुद्दे पर बात करते हुए शाह ने “भाईपो टैक्स” (Bhaipo tax) का जिक्र किया, जिसे उन्होंने व्यापारियों और कारोबारियों से वसूले जाने वाला एक तरह का सिंडिकेट टैक्स बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर इस तरह की वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि व्यापारियों को ऐसे टैक्स न देने पड़ें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, शाह ने मीडिया के एक सवाल का जवाब दिया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में हालिया चुनाव प्रचार, गंगा नदी में उनकी नौका विहार और ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से संबंधित था।
उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी की सोच ऐसी है कि अगर गलती से भी मोदी जी कह दे कि टीएमसी को वोट देना है, तो वह कहेंगी, ‘नहीं-नहीं। पीएम मोदी कहते हैं कि टीएमसी को वोट मत दो।' अब ममता जी को कौन समझ सकता है?”
प्रधानमत्री के नौका विहार पर बोले अमित शाह
प्रधानमंत्री मोदी की गंगा नदी में नौका विहार पर शाह ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री को नदी तट पर रहने वाले लोगों से जुड़ने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा, “अगर कोई गंगा में नाव की सवारी करता है, वहां के किनारे रहने वाले लोगों से जुड़ता है और उन्हें गंगा को साफ करने के अपने वादे की याद दिलाता है, तो इसमें आपत्ति किस बात की हो सकती है?”
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के नौका विहार पर कसा तंज
बता दें कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी की गंगा में नाव यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की यमुना नदी की हालत पर सवाल उठाया था। हावड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ममता बनर्जी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में नौका विहार किया, जिसे उन्होंने स्वच्छ बताया।
प्रधानमंत्री के गंगा में नौका विहार के बाद ममता बनर्जी ने दिल्ली में यमुना नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए थे।