बीते 20 दिनों से जारी ईरान, अमेरिका और इजरायल की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। इस लड़ाई में अमेरिका को भारी सैन्य नुकसान उठाना पड़ा है। युद्ध में अमेरिका को ऐसे जख्म मिल रहे हैं, जिसका उसने कभी अंदाजा भी नहीं लगाया होगा। ईरान ने अमेरिका का सबसे आधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट F-35 को हिट किया है। ईरान ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इस जेट को पहचान कर निशाना बनाया और मार गिराया, जबकि अमेरिका का कहना है कि जेट ने मिडिल ईस्ट के एक बेस पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।
