Vijay Mallya News: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वायरल हुआ है, जिसमें भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने दावा किया है कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि उन्होंने अपना कर्ज चुका दिया है। यह पॉडकास्ट, जिसमें राज शमानी ने माल्या का इंटरव्यू लिया है, 20 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। माल्या इसे अपनी छवि सुधारने के एक बड़े प्रयास के रूप में देख रहे हैं। हालांकि माल्या के दावों से उलट ED के रिकॉर्ड और अदालती निष्कर्ष कुछ और ही कहानी बताते हैं। आइए समझते हैं।
