Get App

Kerala Coast: केरल तट के पास 640 कंटेनरों से लदे जहाज के डूबने से बढ़ी खतरनाक तेल रिसाव की चिंताएं, जानिए क्या होगा असर?

Kerala News: तेल रिसाव का मछली और समुद्री जीवों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। तेल उनके बॉडी पर लिपट जाता है जिससे उनकी सांस लेने, हिलने-डुलने और शरीर का तापमान नियंत्रित करने में दिक्कत आती है जिससे जानवर दम घुटने से मर सकते है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 26, 2025 पर 4:10 PM
Kerala Coast: केरल तट के पास 640 कंटेनरों से लदे जहाज के डूबने से बढ़ी खतरनाक तेल रिसाव की चिंताएं, जानिए क्या होगा असर?
डुबे जहाज में 640 कंटेनर थे, जिनमें 13 में खतरनाक रसायन और 12 में कैल्शियम कार्बाइड था

Liberian Cargo Ship: केरल के अलाप्पुझा के पास 25 मई को एक लाइबेरियाई कार्गो जहाज MSC ELSA 3 डूब गया। जहाज अलाप्पुझा के थोट्टपल्ली बंदरगाह से 14.6 समुद्री मील दूर पलट गया। जहाज के डूबने से केरल के तट और अरब सागर में भारी मात्रा में डीजल, तेल और कैल्शियम कार्बाइड जैसे रसायन के पानी में फैलने की चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि MSC ELSA 3, 184 मीटर लंबा एक कंटेनर जहाज था जिसे 1997 में बनाया गया था। इसे भूमध्यसागरीय शिपिंग कंपनी(MSC) द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसमें 24 लोगों का दल था, जिसमें एक रूसी (कप्तान), 20 फिलिपिनो, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई शामिल थे।

कैसे डूबा जहाज?

भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, MSC ELSA 3 नामक यह जहाज रविवार तड़के तेज़ी से डूब गया। दरअसल जहाज के माल रखने का निचला हिस्से में पानी भर गया जिसकी वजह से जहाज डूब गया। लाइबेरियाई कार्गो जहाज में 640 कंटेनर थे जिनमें से 13 में खतरनाक सामग्री थी। जहाज से अरब सागर में भारी मात्रा में डीजल और तेल के साथ-साथ कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायन भी फैल गया। हालांकि इस दुर्घटना में अच्छी बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जहाज पर क्या था जिससे बढ़ गई है चिंता?

भारतीय तटरक्षक बल(ICG) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, 'डुबे जहाज में 640 कंटेनर थे, जिनमें 13 में खतरनाक रसायन और 12 में कैल्शियम कार्बाइड था। इसके अतिरिक्त, जहाज के टैंकों में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल था।' डीजल, तेल और कैल्शियम कार्बाइड जैसे रसायनों के पनि में रिसाव से पर्यावरण को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

तेल रिसाव है कितना खतरनाक?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें