West Bengal Election: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मची हुई है। TMC के बागी विधायक हुमायूं कबीर की नई पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी (JUP)' ने मालदा जिले की वैष्णवनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवारी पेश कर दी है। खुद हुमायूं कबीर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से मुस्तारा बीबी को भी उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
