Kutch murder case: कच्छ जिले के भुज तालुका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नाना वारमोरा गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक ने दूसरी महिला से शादी करने के चक्कर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसके शव को कुएं में फेंक दिया। हालांकि, आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
