Hyderabad Suicide: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, महिला ने पहले 11 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर की आत्महत्या

Hyderabad Suicide: शुक्रवार को हैदराबाद में एक 27 वर्षीय महिला ने मीरपेट के पास अपने घर में कथित तौर पर 11 महीने के बेटे को जहर देकर मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला, जिसकी पहचान सुष्मिता के रूप में हुई है, उसका अपने पति के साथ बहुत दिनों से विवाद चल रहा था।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
Hyderabad: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, महिला ने पहले 11 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर की आत्महत्या

Hyderabad Suicide: शुक्रवार को हैदराबाद में एक 27 वर्षीय महिला ने मीरपेट के पास अपने घर में कथित तौर पर 11 महीने के बेटे को जहर देकर मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला, जिसकी पहचान सुष्मिता के रूप में हुई है, उसका अपने पति यशवंथ रेड्डी के साथ बहुत दिनों से विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, महिला, सुषमा, ने चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से शादी की थी। दंपति का एक 11 महीने का बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

पहले बेटे को मारा, फिर की आत्महत्या


पुलिस ने आगे बताया कि विवाद के बाद महिला एक समारोह के लिए खरीदारी का बहाना बनाकर अपनी मां ललिता के घर गई। और वहां, वह एक अन्य कमरे में जाकर अपने शिशु बेटे को जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

वहीं, जब सुष्मिता की मां ललिता (50 वर्ष) को इस घटना का पता चला तो उन्होंने भी कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल, उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

चाचा ने दर्ज कराई शिकायत

सुष्मिता के चाचा, बिथा संजीव रेड्डी ने घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौतों से संबंधित परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की जांच के लिए मृतका के  पति से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jaipur Road Accident: जयपुर में दिखा नशे का कहर, बेकाबू लग्जरी कार ने 16 लोगों को कुचला, 1 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।