Get App

हैदराबाद में दिखा तेज रफ्तार का कहर, इंजीनियरिंग छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत, 6 घायल

Hyderabad Accident: बुधवार को हैदराबाद के मेडिपल्ली में निर्माणाधीन एलिवेटेड वे के एक खंभे से कार टकराने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में 20 वर्षीय साई वरुण और 20 वर्षीय निखिल शामिल हैं, जो वनपर्थी के निवासी थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 12:26 PM
हैदराबाद में दिखा तेज रफ्तार का कहर, इंजीनियरिंग छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत, 6 घायल
हैदराबाद में इंजीनियरिंग छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत

Hyderabad Accident: बुधवार को हैदराबाद के मेडिपल्ली में निर्माणाधीन एलिवेटेड वे के एक खंभे से कार टकराने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में 20 वर्षीय साई वरुण और 20 वर्षीय निखिल शामिल हैं, जो वनपर्थी के निवासी थे। घायलों में वेंकट, राकेश, यशवंत, सात्विक, हर्षवर्धन और अभिनव शामिल हैं। सभी पीड़ित हैदराबाद के अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र हैं।

बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब वे सात सीटर SUV में बोडुप्पल से पोचारम आईटी जोन की ओर जा रहे थे। मेडिपल्ली पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण, कार चला रहे निखिल ने नियंत्रण खो दिया और लगभग रात 2 बजे निर्माणाधीन एलिवेटेड वे के एक खंभे से वाहन टकरा गया।

राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर मेडिपल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मृत छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें