'ED रेड के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी...'; I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने कोलकाता में दर्ज कराई शिकायत, एजेंसी पहुंची हाई कोर्ट

I-PAC ED Raid Row: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने आरोप लगाया है कि घर पर छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:02 PM
I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर और दफ्तर पर गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान 9 घंटे से अधिक समय तक चला

I-PAC ED Raid Row: पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने गुरुवार (8 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैइसमे परिवार ने आरोप लगाया है कि घर पर छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गएजांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान 9 घंटे से अधिक समय तक चलाउन्होंने बताया कि ED के अधिकारी दोपहर करीब 3 बजे शहर के दक्षिणी हिस्से में लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन के आवास से रवाना हुए

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "इसके कुछ ही समय बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरानी पुलिस थाने में ED द्वारा चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराईशिकायत में आरोप लगाया गया है कि छापेमारी के दौरान उनके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए"

उन्होंने कहा, "हमें ED के खिलाफ चोरी की औपचारिक शिकायत मिली हैहम मामले की जांच कर रहे हैंजांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी" आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "कथित तौर पर करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ED ने गुरुवार को कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर तलाशी ली।”


I-PAC 2021 के विधानसभा चुनावों से बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पॉलिटिकल कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही है। 2021 के चुनाव के बाद उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक बढ़ा दिया था। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी देने के अलावा I-PAC सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी के IT और मीडिया ऑपरेशंस भी मैनेज करती है।

कंपनी के साल्ट लेक स्थित ऑफिस और जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास समेत लगभग 10 परिसरों में ED द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति में छापेमारी की गई। इनमें दिल्ली के भी चार ठिकाने शामिल हैं। जैन के घर और I-PAC ऑफिस में हुई तलाशी तब सुर्खियों में आई जब ED ने ममता बनर्जी पर दोनों जगहों से सबूत अपने लेकर जाने का आरोप लगाया।

ED पहुंची हाई कोर्ट

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में I-PAC के ऑफिस और उसके हेड प्रतीक जैन के घर पर अपनी रेड में कथित रुकावट के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। ED की I-PAC डायरेक्टर और उनके ऑफिस पर रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाटकीय ढंग से मौके पर पहुंचीं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी डॉक्यूमेंट्स, हार्ड ड्राइव और चुनावी रणनीति से जुड़े संवेदनशील डेटा को जब्त करने की कोशिश कर रही थी।

ED के वकील ने जस्टिस शुभ्रा घोष के सामने इस मामले का खास तौर पर जिक्र किया। एजेंसी ने कोर्ट से दखल देने का अनुरोध किया ताकि जांच बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके। इस मामले से जुड़े एक वकील ने बताया कि कोर्ट ने एजेंसी को याचिका दायर करने की इजाजत दे दी है। इस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है

ये भी पढ़ें- I-PAC Raids Row: 'प्रतीक जैन के घर से अहम सबूत अपने साथ ले गईं ममता बनर्जी'; बंगाल सीएम पर ED का बड़ा आरोप

ED ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जैन के घर में घुसीं और डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अहम सबूत ले गईं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अपने साथियों और पुलिसकर्मियों के साथ I-PAC ऑफिस भी गईं, जहां से डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जबरदस्ती हटा दिए गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।