I-PAC ED Raid Row: पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने गुरुवार (8 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमे परिवार ने आरोप लगाया है कि घर पर छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान 9 घंटे से अधिक समय तक चला। उन्होंने बताया कि ED के अधिकारी दोपहर करीब 3 बजे शहर के दक्षिणी हिस्से में लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन के आवास से रवाना हुए।
