Get App

Kanpur Murder Case: "मैंने उसका गला घोंट दिया, शव कंबल में लिपटा हुआ है", पत्नी की हत्या के बाद युवक ने थाने में किया सरेंडर

Kanpur Murder Case: शनिवार सुबह कानपुर के महाराजपुर पुलिस स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक रोते हुए अंदर आया और इंस्पेक्टर को बताया, "सर... मैंने अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार दिया है। उसका शव घर में कंबल में लिपटा पड़ा है।"

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 5:06 PM
Kanpur Murder Case: "मैंने उसका गला घोंट दिया, शव कंबल में लिपटा हुआ है", पत्नी की हत्या के बाद युवक ने थाने में किया सरेंडर
"मैंने उसका गला घोंट दिया, शव कंबल में लिपटा हुआ है", पत्नी की हत्या के बाद युवक ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Kanpur Murder Case: शनिवार सुबह कानपुर के महाराजपुर पुलिस स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक रोते हुए अंदर आया और इंस्पेक्टर को बताया, "सर... मैंने अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार दिया है। उसका शव घर में कंबल में लिपटा पड़ा है।"

युवक की पहचान 22 साल के सचिन के रूप में हुई है। उसने बताया कि हत्या करने के बाद वह करीब चार घंटे तक शहर में इधर-उधर घूमता रहा और भागने के बारे में भी सोचा, लेकिन अंत में उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने का फैसला किया। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और जानकारी के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां घर से उसकी पत्नी श्वेता का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन और श्वेता मूल रूप से फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वे पहले सूरत चले गए, जहां सचिन एक फैक्ट्री में काम करता था। एक महीने बाद, वे कानपुर चले गए और एक कमरा किराए पर लिया, जहां सचिन ने जीविका कमाने के लिए ऑटो-रिक्शा चलाना शुरू किया।

शक के कारण रिश्तों में आया तनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें