भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा नाइट वेदर बुलेटिन में शनिवार 30 मई को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, आसमानी बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट दिया है। इस दौरान कुछ राज्यों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली चक्रवाती हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के प्रचंड बवंडर (थंडरस्क्वाल) का रूप ले सकती हैं। 7 राज्यों और क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। आइए जानते हैं मौसम विभाग के इस लेटेस्ट नाइट बुलेटिन के अनुसार 30 मई को आपके राज्य में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
1. इन 7 राज्यों और क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी की नाइट बुलेटिन के मुताबिक 30 मई को देश के निम्नलिखित 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी संभावना है:
2. 80kmph की रफ्तार से बवंडर और ओलावृष्टि (Hailstorm) का अलर्ट
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ओले गिरने और काफी तेज रफ्तार वाले थंडरस्क्वाल (प्रचंड तूफान) का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाल आने की आशंका है। यह बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार छू सकता है। राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी प्रबल संभावना है। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 30 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले थंडरस्क्वालॉ का अलर्ट जारी किया गया है।
3. इन राज्यों में चलेगी 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवा और कड़केगी बिजली
देश के कई अन्य राज्यों में भी शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, तेलंगाना और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। केरल और माहे, लक्षद्वीप और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।
इन दो क्षेत्रों में जारी रहेगा हीटवेव (लू) का प्रकोप
राहत और आंधी-बारिश के इस माहौल के बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश के दो हिस्सों में शनिवार को भी भीषण गर्मी और लू का सितम झेलना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग पॉकेट्स में 30 मई को हीटवेव (लू) की स्थिति बने रहने की बहुत अधिक संभावना है।
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 30 मई का पूरे भारत का वेदर मैप यहां नीचे देखिए