IMD Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 4 जून के लिए देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के कारण केरल में भारी बारिश की आशंका है। जबकि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
